मनोज भावुक को अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी गौरव सम्मान

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

मनोज भावुक को अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी गौरव सम्मान, मॉरिशस 2014
मनोज भावुक को अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी गौरव सम्मान, मॉरिशस 2014
मनोज भावुक को मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री सर अनिरुद्ध जगन्नाथ ने अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी गौरव सम्मान, मॉरिशस 2014 से नवाज़ा

भोजपुरी कविता के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले मनोज भावुक को एक ओर जहां मॉरिशस सरकार ने कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित किया वहीं दूसरी ओर वहां के पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री सर अनिरुद्ध जगन्नाथ ने मनोज को अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी गौरव सम्मान, मॉरिशस 2014 से नवाज़ा। मनोज को यह सम्मान विश्व स्तर पर भोजपुरी भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार और अपने बहुमूल्य और बहुआयामी लेखन से भोजपुरी साहित्य और वृहत्तर अर्थ में हिंदी साहित्य को समृद्ध करने के लिए प्रदान किया गया।

विदित है कि मनोज ने अफ्रीका और ग्रेट ब्रिटेन आदि देशों में भोजपुरी एसोशिएशन की स्थापना की और सात समुन्दर पार बसे लोगों को भोजपुरी साहित्य व भोजपुरी संस्थानों से जोड़ा।

मनोज गिरमिटिया मज़दूरों के आगमन की 180वीं जयंती पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन में भाग लेने मॉरिशस गए थे

इस दौरान मनोज भावुक ने आयोजित कार्यक्रम में भोजपुरी सिनेमा पर अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया और इसके इतिहास पर एक डाक्यूमेंट्री भी दिखाई। सप्ताह भर चले इस कार्यक्रम में साहित्य, कला व संस्कृति पर अनेक कार्यक्रम हुए।

इस अवसर पर मनोज के ग़ज़ल अल्बम “तस्वीर जिंदगी के” का मॉरीशस के राष्ट्रपति कैलाश पुरयाग और मॉरीशस के कला संस्कृति मंत्री मुकेश्वर चुन्नी के हाथों विमोचन भी किया गया।

आपन राय जरूर दीं