भोजपुरी फिल्म इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मई में होगी रिलीज़

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

इंडिया ई.कामर्स के बैनर तले बनी देशभक्ति भोजपुरी फिल्म इंडिया वर्सेस पाकिस्तान अब मई में रिलीज़ होगी। फिल्म का पोस्ट -प्रोडक्शन का काम तेजी से मुम्बई में किया जा रहा है, फिल्म का टीजर जल्द ही रिलीज़ किया जायेगा जो बन कर तैयार है, यह फिल्म देशभक्ति, प्यार और एक्शन से भरपूर है जिस की पूरी शूटिंग गुजरात के संजान शहर में की गई है फिल्म के गाने और डायलॉग बहुत अच्छे है जिस का संगीत मधुकर आनंद ने तैयार किया है।

भोजपुरी फिल्म इंडिया वर्सेस पाकिस्तान के निर्माता अनिल काबरा और प्रदीप सिंह है, निर्देशक फिरोज ए.आर.खान, लेखक राकेश त्रिपाठी, गीत आज़ाद सिंह, प्यारे लाल यादव, संगीत मधुकर आनंद, छायांकन फिरोज ए.आर.खान, डांस रिकी गुप्ता, दिलीप मिस्तिरि, फाइट हीरा यादव और प्रचारक संजय भूषण पटियाला है।

भोजपुरी फिल्म इंडिया वर्सेस पाकिस्तान कि स्टारकास्ट

इस फिल्म के मुख्य कलाकार है यश कुमार, अरविन्द अकेला ‘कल्लू ‘, राकेश मिश्रा, आदित्य मोहन, रितेश पांडेय, प्रियंका पंडित, निशा दुबे, निधी झा, स्वीटी छाबड़ा, कनक पांडेय, उदय तिवारी, गौरी शंकर, कारन पांडेय, अनिल यादव, अनूप अरोड़ा, माया यादव, अयाज़ खान, उज़ैर खान, नील कमल, आनंद मोहन, देव सिंह, जसवंत कुमार, राधे मिश्रा, अभिनव कुमार, बिट्टू शरदार।

नीचे तस्वीरों में देखें भोजपुरी फिल्म इंडिया वर्सेस पाकिस्तान कि शूटिंग

आपन राय जरूर दीं