दामिनी वीरांगना सम्मान से सम्मानित अभिनेत्री नेहा श्री सिंह

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

पिछले दिनों दिल्ली के कन्स्टिटूयूशन क्लब में “भोजपुरी पंचायत सम्मान समारोह” में राजस्थानी अभिनेत्री नेहा श्री को “दामिनी वीरांगना सम्मान” से सम्मानित किया गया। महिलाओं के सम्मान हेतु एवं उनके हक़ के लिए आवाज उठाने जैसे सराहनीय कार्य के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया।
भोजपुरी पंचायत सोशल पत्रिका के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिनका मुख्य उद्देश्य यह है कि अपने – अपने कार्य क्षेत्र में जिन – जिन व्यक्ति विशेष ने महत्त्वपूर्ण कार्य किया उनको ट्राफी एवं सम्मान-पत्र प्रदान करके विशाल मंच पर सम्मानित करना है। इस सामाजिक पत्रिका के संरक्षक – डॉ. संजय सिन्हा हैं तथा प्रकाशक व संपादक – कुलदीप कुमार श्रीवास्तव हैं।

एक सवाल के जवाब में नेहाश्री ने कहा कि “मैं पहले एक ज़िम्मेदार बेटी हूँ बाद में फिल्म अभिनेत्री। मैं जीवन में कोई भी ऐसा कार्य नहीं करुँगी जिससे महिला समाज को एवं महिला सम्मान को ठेस पहुँचे। मैं हमेशा महिलाओं के हक़ के लिए लड़ाई लड़ती रहूंगी और महिलाओं पर हो रहे जुल्म – अत्याचार का हमेशा विरोध करती रहूंगी।”

दामिनी वीरांगना सम्मान से सम्मानित अभिनेत्री नेहा श्री सिंह

आपन राय जरूर दीं