विश्व भोजपुरी सम्मेलन में निधि झा सम्मानित

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी सिनेमा की चंचल चुलबुली अदाकारा जिन्हें प्यार से लूलिया गर्ल कहा जाता है, उन्हें देश की राजधानी दिल्ली में विश्व भोजपुरी सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें कम समय में भोजपुरी सिने जगत व करोड़ो दिलों में विशिष्ट स्थान बनाने के लिए दिया गया है। पूर्वांचल एकता मंच द्वारा भोजपुरी विरासत, संस्कृति, भोजपुरिया माटी की महक को देश-विदेश में पहुंचाने के लिए यह दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस आयोजन के अध्यक्ष शिवजी सिंह, राष्ट्रीय सचिव (मीडिया प्रचार प्रसार) कुलदीप श्रीवास्तव, राष्ट्रीय संयोजक मुकेश सिंह हैं। यह सम्मेलन पिछले दस वर्षों से किया जा रहा है। जिसमें देश-विदेश के कोने-कोने से भोजपुरी समाज से जुड़े हुए विशिष्ट व गणमान्य जन अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं और भोजपुरी की गरिमा को बढ़ाते हैं।

पिछले साल की पावरस्टार पवन सिंह के साथ प्रदर्शित ब्लॉक बस्टर भोजपुरी फिल्म ग़दर की अपार सफलता के साथ निधि झा ने दर्शकों के दिलों में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गईं। मगर फिल्म सत्या का लूलिया का मांगेले हिट गाना से वे करोड़ों दिलों की धड़कन बन गईं हैं। अब तो आलम यह है कि मीडिया से लेकर पब्लिक तक उन्हें लूलिया के नाम से ही संबोधित किया जाता है। निधि ने अब तक कई अवार्ड व सम्मान अपने नाम कर ली हैं।

फिल्म ग़दर के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू अवार्ड भी मिला है। फ़िलहाल इन दिनों वे युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू के साथ मैं नागिन तू सपेरा की शूटिंग में व्यस्त हैं। किन्तु शीघ्र ही रिलीज होने वाली भोजपुरी फिल्म गैंगस्टर दुल्हनियां से सुर्ख़ियों में हैं। जिसमे वे केंद्रीय भूमिका में हैं और उनके नायक गौरव झा हैं। इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्में मंदिर वहीं बनायेंगे, या अली बजरंग बली, जूनून आदि हैं।

आपन राय जरूर दीं