पवन सिंह की आने वाली फिल्म बॉस की शूटिंग वाराणसी में शुरू

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri cinema) के स्टार पवन सिंह (Pawan singh) और जाने माने फ़िल्म निर्माता प्रेम राय और विशाल सिंह की भोजपुरी फिल्म बॉस (Bhojpuri Film Boss) की शूटिंग उत्तर प्रदेश की पावन धरती बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में शुरू हो गई है।

श्रेयस फिल्म्स में बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म बॉस से भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने वाला है। कई सफल फिल्मों का निर्माण कर चुके फिल्म मेकर प्रेम राय जब कोई फिल्म बनाते हैं तो वह कमाल की तकनीकी के साथ भव्यता से परिपूर्ण होती है।

फ़िल्म के निर्माता प्रेम राय व विशाल सिंह हैं। निर्देशक अरविन्द चौबे हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह व दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी हैं। संगीतकार छोटे बाबा बसही व ओम झा हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं।

पवन सिंह की आने वाली फिल्म बॉस
पवन सिंह की आने वाली फिल्म बॉस

ये भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भोजपुरी की प्रस्तुति मुझे गौरवान्वित करती हैं – कल्पना पटवारी

फिल्म बॉस के मुख्य कलाकार

पवन सिंह, आर्शी, चाँदनी सिंह, कनक पांडेय, महेश मांजरेकर, जय सिंह, अमित शुक्ला, इला पांडेय, संजय वर्मा, करन पांडेय, सोनिया मिश्रा, जस्सी सिंह, सलिल सुधाकर, अजय सूर्यवंशी, सत्य प्रकाश, संजय कोर्वे, गौरव कुमार, निरंजन चौबे, संजीव मिश्रा, कमलाकांत मिश्रा, अनूप मिश्रा, रागिनी राय, नमिता पांडेय, अरुण मिश्रा हैं।

ये भी पढ़ें: खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की बलम जी लव यू हुई रिलीज़

पवन सिंह ने श्रेयस फिल्म्स के बैनर तले प्रेम राय द्वारा निर्मित दो भोजपुरी फिल्म हुकूमत और सईयां सुपरस्टार किया है। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर उम्दा व्यवसाय कर सफलता का परचम लहराया था। अब यह तीसरी फिल्म बॉस भी बड़े बजट की बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म बनाई जा रही है। फ़िल्म के निर्देशक अरविन्द चौबे की भी प्रेम राय के साथ यह तीसरी फिल्म है। फिल्म की शूटिंग वाराणसी के रमणीय पर्यटन स्थलों पर भव्यता के साथ की जा रही है।

आपन राय जरूर दीं