भोजपुरी स्टार पवन सिंह की भोजपुरी मूवी तबादला 28 जुलाई से उत्तर प्रदेश और दिल्ली में

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की भोजपुरी मूवी तबादला बिहार, झारखण्ड और गुजरात में सफल प्रदर्शन के बाद अब 28 जुलाई से उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भव्य प्रदर्शन किया जायेगा।

भोजपुरी मूवी तबादला में बिहार के पवन सिंह और बनारस के सुशील सिंह का जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगा। यह काँटे की टक्कर सिनेप्रेमियों को खूब रोमांचित करता है। मध्य प्रदेश फिल्म एंड टी.वी. इंस्टिट्यूट और नोस्ट्रम एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के निर्माता व निर्देशक विनोद तिवारी ने सीपी सीआई सेण्टर में फिल्म तबादला को रिलीज करके भोजपुरी सिनेमा के लिए नया आगाज किया। इस पहल से भोजपुरी फिल्मों के प्रदर्शन के लिए स्टेट बढ़ गये हैं।

भोजपुरी सिनेमा के यंग्रीयंग मैन व गायिकी के सिरमौर पावर स्टार पवन सिंह इस फिल्म में पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जो भ्रष्ट सत्ताधारी सुशील सिंह के विरुद्ध जंग लड़ते हैं। उनका हैरतअंगेज अभिनय और उनके साथ भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का ताजगी भरा अभिनय दर्शकों को मन्त्र मुग्ध कर देता है। उनकी रोमांटिक जोड़ी सिनेप्रेमियों की पहली पसंद बनी हुई है। पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह की आवाज में गाया हुआ गाना ’दुनियां में सबका से प्यार’ सहित सभी गाने संगीतप्रेमियों को खूब पसंद कर रहे हैं।

फिल्म के निर्माता – निर्देशक विनोद तिवारी हैं। सह निर्माता भोजराज नवानी, हरीश नोर,सीमा, नीकीता हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। गीतकर मनोज मतलबी के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार छोटे बाबा ने। छायांकन नीतू इकबाल सिंह, नृत्य पप्पू खन्ना, राम देवन व संजय कोर्वे, मारधाड़ के.गणेश कुमार व बाजी राव, संकलन दीपक जौल का है। फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र व संजय हैं।

भोजपुरी मूवी तबादला के मुख्य कलाकार

फिल्म के मुख्य कलाकार पवन सिंह, अक्षरा सिंह, मोहन जोशी, सुशील सिंह, मनोज टाइगर, बृजेश त्रिपाठी, ललन सिंह, जय प्रकाश सिंह, गोपाल राय, बैभव नायक, ग्लोरी मोहन्ता, अपूर्व शुक्ला, संजीव मिश्रा, सोनी पटेल आदि हैं।

आपन राय जरूर दीं