पवन सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म तेरे जईसा यार कहाँ का प्रदर्शन 14 अप्रैल से

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

पवन सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म तेरे जईसा यार कहाँ का प्रदर्शन 14 अप्रैल से बिहार, झारखण्ड, मुंबई, गुजरात, बंगाल, नेपाल सहित 7 राज्यों में किया जा रहा है।

यह फिल्म जबरदस्त एक्शन रोमांस एवं रोमांच से भरपूर है। इस फिल्म में पवन सिंह का एकदम नया रूप सिनेप्रेमियों को बहुत रोमांचित करेगा। इस फिल्म में पवन सिंह के कई शेड्स दर्शको को दिखेंगे और उनके दोस्ती की मिसाल बेजुबान कुत्ता जादू का कमाल भी दिखेगा।

पवन सिंह अपने जिगरी दोस्त कुत्ता जादू को लेकर सिनेप्रेमियों के बीच बहुत ही मार्मिक सन्देश देने वाले हैं। भोजपुरी फिल्म भोजपुरिया राजा के बाद पवन सिंह और काजल राघवानी की केमेस्ट्री एक बार फिर से दर्शको को रोमांचित करने वाली है।

लेखक निर्देशक रवि भूषण और पवन सिंह की जोड़ी ने इसके पूर्व गुंडई राज, डकैत, आँधी तूफान, डंका जैसी हिट फिल्में भोजपुरी फिल्म जगत को दी है। इस फिल्म से भोजपुरी फिल्मो के महानायक कुणाल सिंह के पुत्र आकाश सिंह यादव भोजपुरिया परदे आ रहे हैं । फिल्म में आकाश की रोमांटिक जोड़ी है हॉट केक अंजना सिंह के साथ है। टीम क्रियेशन के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता हैं रवि भूषण व अविनाश रोहरा जबकि लेखक निर्देशक रवि भूषण हैं। फिल्म के संगीतकार मधुकर आनंद, गीतकार श्याम देहाती व रवि भूषण हैं। छायांकन देवेन्द्र तिवारी ने किया है।

पवन सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म तेरे जईसा यार कहाँ के मुख्य कलाकार

मुख्य भूमिका में पवन सिंह के साथ कुणाल सिंह, काजल राघवानी, नवोदित आकाश सिंह यादव, प्रतिभा पाण्डेय, करिश्मा मित्तल, बृजेश त्रिपाठी, अवधेश मिश्रा, गोपाल राय, सोम भूषण, दीपक सिन्हा, गौरी शंकर तथा वफादार दोस्त के रूप में ’जादू’ हैं।

आपन राय जरूर दीं