पावरस्टार पवन सिंह दे रहे हैं धड़कन से कड़ी टक्कर

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी गायकी के सिरमौर और यंग्रीयंग मैन पावरस्टार पवन सिंह और मृगनयनी अदाकरा अक्षरा सिंह, चुलबुली सिनेतारिका शिखा मिश्रा अभिनीत फिल्म ‘धड़कन’ बिहार, झारखण्ड, मुंबई, महाराष्ट्र, गुजरात और नेपाल में सुपरहिट का डंका बजाते हुए अब उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब के सिनेमाघरों में सफल प्रदर्शन किया जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार 4 अगस्त से उत्तर प्रदेश और पंजाब में प्रदर्शित की गयी फिल्म धड़कन को जहाँ बम्पर ओपनिंग मिली है, वहीं साथ में ही रिलीज दूसरी फिल्म को काफी कड़ी टक्कर मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली – उत्तर प्रदेश के फिल्म वितरण कंपनी मयूरी पायल इंटरटेनमेंट के ओनर कृष्ण कुमार ने उत्तर प्रदेश में फिल्म धड़कन को रिलीज किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन में उम्मीद से अधिक बढ़त मिली है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था।

किशोरी फिल्म्स के बैनर तले निर्मित फिल्म धड़कन के निर्माता धुपेन्द्र भगत हैं तथा सहनिर्मात्री मानकी देवी, लाखमती देवी और शिखा मिश्रा हैं। फिल्म के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं, जिन्होंने एक बार दर्शकों को उम्दा व दर्शनीय फिल्म दिया है। फिल्म का गीत संगीत भी बहुत पसंद किया जा रहा है। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि जी, आजाद सिंह, अरविन्द तिवारी, मनोज मतलबी, श्याम देहाती व गोविन्द विद्यार्थी के गीतों को लिखा है और भोजपुरी के जानेमाने संगीतकार मधुकर आनंद ने गीतों को संगीत से सजाया है। फिल्म के लेखक मनोज के कुशवाहा व वीरू ठाकुर हैं। सहनिर्देशक मुकेश तिवारी हैं। छायांकन फिरोज खान तथा संकलन दीपक जौल का है। नृत्य रामदेवन, संजय कोर्वे व रिक्की गुप्ता, मारधाड़ हीरालाल यादव व बाजीराव का है।

कार्यकारी निर्माता अरशद शेख ’पप्पू’ हैं। मार्केटिंग हेड विजय यादव तथा फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। मुख्य भूमिका में पावरस्टार पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह, शिखा मिश्रा, ब्रजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, आनंद मोहन, माया यादव, अयाज खान, देव सिंह, जसवंत कुमार तथा सागर पाण्डेय तथा मेहमान कलाकार निधि झा हैं।

आपन राय जरूर दीं