प्रीती के लिए हुई हैदर – विशाल में लड़ाई

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी बिहार की भाषा है पर भोजपुरी फिल्मो में इक्का दुक्का अभिनेत्रियाँ ही बिहार से है। उनमे से एक है प्रीती सिंघानिया। प्रीती हाल ही में बिहार के जहानाबाद गयी थी और वहाँ उनका सामना हुआ दो जिगरी दोस्त हैदर काज़मी और विशाल तिवारी से। प्रीती ने दोनों को अपने जाल में ऐसा उलझाया को दोनों जिगरी दोस्त जानी दुश्मन बन एक दुसरे के जान लेने पर तूल गए। आप समझ रहे होंगे की सच में प्रीती ने ऐसा कुछ किया है तो आपके बता दें की पूरा मामला फ़िल्मी है। यहाँ बात हो रही है प्रीती सिंघानिया की आगामी भोजपुरी फिल्म लड़ाई की जिसमे वो इन दोनों के साथ साथ अंजना सिंह व नूरी शेख के साथ स्क्रीन शेयर करती नज़र आएगी। इस फिल्म के निर्देशक हैं आनंद गहतराज। फिल्म के निर्माता हैं के के तिवारी। जबकि अन्य प्रमुख कलाकारों में देव, सी.पी. भट्ट, डैनी शेहरावत, बालेश्वर सिंह, सोनू झा तथा माया यादव की मुख्य भूमिका है। जिसका संगीत दिया है अमन के. श्लोक और राकेश शर्मा ने। प्रीती के अनुसार , वो हमेशा अपने किरदार पर ध्यान देती है। लड़ाई का किरदार उन्हें इतना पसंद आया की उन्होंने शूट के बाद निर्माता निर्देशकों के प्रति आभार भी व्यक्त किया। जल्द ही प्रीती भोजपुरी के अलावा कुछ हिंदी फिल्मो में भी अपने अभिनय का जादू बिखेरती दिखेगी।

प्रीती के लिए हुई हैदर – विशाल में लड़ाई

आपन राय जरूर दीं