Ready to release ‘Dhurandher – The Shooter’

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

Ready to release ‘Dhurandher – The Shooter’

भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन और संगीता तिवारी अभिनीत धुरंधर – द शूटर प्रदर्शन के लिए तैयार है . साईं चलचित्र इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित इस फिल्म की निर्मात्री है रुक्मिणी तिवारी जबकि निर्देशन की कमान थामी है दीपक तिवारी ने . धुरंधर – द शूटर में रवि किशन व संगीता तिवारी के अलावा भोजपुरिया खलनायिकी के सिरमौर अवधेश मिश्रा, राजेश अवस्थी, प्रिया गमरे, ब्रजेश त्रिपाठी, बाल गोविन्द आदि मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा तीन अलग अलग गानों पर संभावना सेठ, सीमा सिंह और सुनीता अपना जलवा बिखेरते नज़र आने वाली हैं . सुपर स्टार रवि किशन के अनुसार धुरंधर – द शूटर मुख्य रूप से छात्र राजनीति पर आधारित फिल्म है जिसमे वो एक अपराधिक प्रवृति के नेता अवधेश मिश्रा के करीबी की भूमिका में हैं . इसके अलावा फिल्म में उनके अलग अलग कई शेड्स हैं . रवि किशन के साथ ही ए बालम परदेसी से अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुवात करने वाली संगीता तिवारी फिल्म में शिवानी दिक्षित नाम की छात्रा की भूमिका में हैं जो एक बाहुबली के खिलाफ चुनाव लडती है . निर्देशक दीपक तिवारी की यह पहली भोजपुरी फिल्म है इसके पूर्व वो कई मराठी व हिंदी फिल्मो में अपना योगदान दे चुके हैं . दीपक तिवारी के अनुसार धुरंधर – द शूटर अपने निर्माण के चरम पर है और जल्द ही फिल्म के प्रदर्शन की घोषणा कर दी जाएगी . फिल्म के गीतकार संजय कबीर, जीतू यादव व एस . कुमार हैं जबकि संगीत गुनवंत सेन का है . फिल्म की कथा व संवाद सभा वर्मा के हैं जबकि पटकथा गुनवंत सेन का है .

[carousel_gallery include=”5509, 5511, 5511, 5513 “]

आपन राय जरूर दीं