रेणु विजय फिल्म्स रिलीज़ करेगी भोजपुरी फिल्म सरकार राज

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस के शहंशाह और बिग बॉस में झंडा गाड़ चुकी भोजपुरी की हॉट गर्ल मोनालिसा के अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म सरकार राज आगामी 10 फरवरी को रिलीज हो रही है। बिहार की प्रसिद्द फिल्म वितरण कंपनी रेणु विजय फिल्म्स इसके भव्य प्रदर्शन की तैयारी में जुटा हुआ है । रेणु विजय फिल्म्स के निशांत उज्जवल ने बताया कि भोजपुरी फिल्म सरकार राज पवन सिंह की दमदार फिल्मो में से एक है जिसे देखने के लिए दर्शको में काफी उत्सुकता है। यही नहीं बिग बॉस में झंडा गाड़ कर बाहर लौटी मोनालिसा के फैंस की तादात में भी काफी बढ़ोतरी हुई है, वे सरकार राज में मोनालिसा के नए रूप को देखने के लिए बेताब हैं। यही नहीं रानी चटर्जी, काजल राघवानी और अक्षरा सिंह की मौजूदगी फिल्म में चार चांद लगा रही है।

भोजपुरी फिल्म सरकार राज का निर्माण इंडिया ई कॉमर्स लिमिटेड, श्री जे सोहरता फिल्म्स और दुबे फिल्म्स के बैनर तले किया गया है जिसके निर्देशक हैं अरविन्द चौबे जबकि निर्माता है इंडिया ई कॉमर्स, जसवंत जैस और अरविन्द दुबे। फ़िल्म के रिलीज़ की तैयारी जोर शोर से चल रही है। जोरदार एक्शन के साथ साथ कर्णप्रिय संगीत भी इस फ़िल्म का सबल पक्ष है। हिट संगीत के प्रयाय माने जाने वाले दो दो संगीतकार मधुकर आनंद और छोटे बाबा ने सरकार राज के संगीत को कम्पोज किया है जबकि शब्दों को पिरोया है मनोज मतलबी, आज़ाद सिंह, प्यारेलाल कविजी और मुनीलाल ने । सरकार राज की कहानी लिखी है मनोज कुशवाहा ने जबकि एक्शन निर्देशक हैं दिलीप यादव

भोजपुरी फिल्म सरकार राज
भोजपुरी फिल्म सरकार राज

देखियें:

भोजपुरी के कुछ उपयोगी वीडियो जरूर देखीं

जोगीरा डॉट कॉम पऽ भोजपुरी पाठक सब खातिर उपलब्ध सामग्री

ध्यान दीं: भोजपुरी फिल्म न्यूज़ ( Bhojpuri Film News ), भोजपुरी कथा कहानी, कविता आ साहित्य पढ़े  जोगीरा के फेसबुक पेज के लाइक करीं।

आपन राय जरूर दीं