दिलवालों की नगरी दिल्ली में संगीता तिवारी

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी सिने जगत की मृगनयनी अदाकारा संगीता तिवारी ने दिलवालों की नगरी दिल्ली में अपने अदाओं का मनमोहक जादू चला कर सबको वशीभूत कर दिया। सभी इनकी एक झलक पाने को लालायित हो गये। जब संगीता का दीदार उन्हें हुआ तो सभी झूम गये। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उन्हें कुछ कीमती वस्तु मिल गयी हो। संगीता ने भी अपने अदाओं का ऐसा जादू बिखेरा की सभी उसमें बंध गये। जी हां, कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिला संगीता तिवारी अभिनीत ब्लू फॉक्स मोशन पिक्चर्स के बैनर से बन रही भोजपुरी फिल्म “ॐ हर हर महादेव” व “वीर अर्जुन” के मुहूर्त के मौके पर। दिल्ली के होटल गोल्डन टुलिप में हुए मुहूर्त में संगीता ने अपने खुब जलवा बिखेरे। संगीता के साथ एक सेल्फी लेने के लिए सभी बेचैन थे। ये उनकी दिल की मुराद भी पूरी की उनके साथ सेल्फी खिचवा कर।

एक बात तो तय हो गया कि संगीता ने दिल्ली वालों के दिल में अपनी एक मुकम्मल स्थान स्थापित कर रही है। फिल्म ‘ॐ हर हर महादेव’ मे मुख्य कलाकारों में संगीता तिवारी के साथ मेगास्टार रवि किशन, प्रियेश सिंह, अमरीश सिंह, गुंजन पंत, पायस पंडित सहित कई कलाकारों की मौजूदगी है। संगीता तिवारी के अदाओं का जादू दिल्ली सहित संपूर्ण भोजपुरी जगत में चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुम्बई में हुआ संगीता तिवारी की सेवन रेनबो बैन्ड का पहला शो काफी सफल रहा था। यह इंडिया का पहला फ़ीमेल बैन्ड जिसमे परफारमर, सिंगर, म्यूजिशियन सभी फ़ीमेल हैं। शीघ्र ही कई शहरों रेनबो बैन्ड के शो की धूम मचने वाली है।

आपन राय जरूर दीं