सीमा सिंह ने नूतन वर्ष पर कहा आर पार के माला चढ़इबो गंगा मईया

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी सिनेमा की डांसिंग स्टार सीमा सिंह ने जहाँ नूतन वर्ष का स्वागत अजमेर शरीफ की दरगाह पर माथा टेक कर किया, वहीं साल की शुरुआत भोजपुरी फिल्म ’आर पार के माला चढ़इबो गंगा मईया’ के एक विशेष गीत की शूटिंग से की हैं। इस गीत में सीमा सिंह का लुक काफी मनमोहक व लुभावन है। यह गीत बहुत ही उम्दा तकनिकी से फिल्माया गया है और संगीत भी बहुत ही कर्णप्रिय है, जो सिनेप्रेमियों को खूब पसंद आने वाला है। देवा फिल्म एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म आर पार के माला चढ़इबो गंगा मईया के निर्माता देवेंद्र वर्मा व राजेश भोजपुरी संस्कृति व सभ्यता को मिटते देख एक ऐसी फिल्म का निर्माण कर रहे हैं, जो एक बार फिर से अच्छा भोजपुरी सिनेमा के साथ साथ भोजपुरी संस्कृति व सभ्यता का इतिहास दोहराएगी। इस फिल्म के लेखक व निर्देशक गोपाल एस गुप्ता हैं।

जबकि निर्देशक सीबू वर्मा ने टेक्निकल डायरेक्शन का काम संभाला है, वही मुख्य सहायक निर्देशक निर्मल निशांत हैं। छायांकन राहुल सक्सेना, मारधाड़ दर्शन सिंह, नृत्य निर्देशक कानू मुखर्जी व संजय कोर्वे तथा स्टिल व डिज़ाइन अशोक मेहता व धनेश गुप्ता का है। इस फिल्म के नायक शिवम तिवारी हैं, जो कई एक्शन फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। उनकी नायिका हैं खूबसूरत अदाकारा श्वेता मिश्रा हैं। मुख्य भूमिका में शिवम तिवारी, श्वेता मिश्रा, गोपाल राय, दिलीप सिन्हा, गोपाल एस गुप्ता, समर्थ चतुर्वेदी, माया यादव, सुमंती बनर्जी, पुष्पा वर्मा, सी. पी. भट्ट, अभिलाषा, ख़ुशी गुप्ता, मनोज अर्पन, दीपेश वर्मा, जीतेन्द्र ठाकुर आदि हैं।

आपन राय जरूर दीं