शिखा मिश्रा की भोजपुरी फ़िल्म धड़कन में गुमनाम दूल्हा

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी सिनेमा की चंचल, चुलबुली अभिनेत्री शिखा मिश्रा की शादी में गुमनाम दुल्हा का जिक्र जोरो पर है। शिखा खुद भी निर्णय नहीं कर पा रहीं हैं कि उनका दूल्हा कौन बनेगा। वैसे तो रीयल लाईफ़ में उनकी शादी कब यह तो नहीं पता, परन्तु रील लाइफ में उनकी शादी को लेकर बहुत ही कन्फ्यूजन है। जी हाँ, मुंबई में जोर शोर से की जा रही भोजपुरी फ़िल्म धड़कन की शूटिंग के एक दृश्य में शिखा मिश्रा की शादी होने वाली थी, मगर दुल्हे को लेकर कन्फ्यूजन था कि उनका दूल्हा बनेगा कौन। उस गुमनाम दूल्हे का हर कोई इंतज़ार में हैं। खुद शिखा भी निर्णय नहीं ले पा रही हैं कि किसे चुने वे अपना जीवनसाथी, क्योंकि एक नहीं तीन तीन दावेदार हैं और असली दूल्हा गुमनाम है, अब यह पता तो फ़िल्म देखने के बाद ही लगेगा कि शिखा ने किससे रचाई शादी ?

उल्लेखनीय है कि भोजपुरी फ़िल्म धड़कन केन्द्रीय भूमिका में शिखा मिश्रा के साथ पावर स्टार पवन सिंह की रोमांटिक जोड़ी है। इस फिल्म के निर्माता धुपेन्द्र भगत हैं तथा सहनिर्मात्री मानकी देवी, लाखमती देवी व शिखा मिश्रा हैं। लेखक मनोज के कुशवाहा हैं। संकलन दीपक जौल का है। कार्यकारी निर्माता अरशद शेख ’पप्पू’ हैं।

फिल्म के मुख्य कलाकारों में पवन सिंह, शिखा मिश्रा, अक्षरा सिंह, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, आनंद मोहन, माया यादव, स्वीटी सिंह, अयाज खान, देव सिंह, जसवंत कुमार तथा नवोदित खलनायक सागर पाण्डेय हैं।

आपन राय जरूर दीं