प्रगति पर ठोक देब

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

हाल के दिनों में भोजपुरी फिल्मो का कैनवास काफी बढ़ गया है और निर्माता निर्देशक दर्शको के मनोरंजन के साथ समझौता करना पसंद नहीं करते हैं . निर्माण के पहले ही चर्चा में आ चुकी फिल्म थोक देब इसका हालिया उदाहरण है . बहुचर्चित प्रोडक्शन कंपनी यश एंड राज इंटरटेनमेंट के बैनर तले मधु सिंह प्रेजेंट “ठोक देब” की शूटिंग सिलवासा में आखिरी चरण में है. फिल्म के निर्देशक है अजय कुमार . अजय कुमार के अनुसार , ठोक देब मूल रूप से एक्शन , इमोशन और रोमांस का संगम है. उन्होंने बताया की मनोरंजन के हर पहलु को ध्यान में रख कर ही फिल्म का निर्माण किया गया है . एक्शन फिल्मो के शौक़ीन को जहां दक्षिण भारत के जाने माने डांस डायरेक्टर वेंकट का अनोखा एक्शन देखने को मिलेगा वहीँ पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रोमांस युवा वर्ग को काफी रोमांचित करेगा . ठोक देब से कोल्कता के मॉडल सुजीत की एंट्री भोजपुरी फिल्म जगत में हो रही है . फिल्म में पवन सिंह , अक्षरा सिंह और सुजीत के साथ दिव्या द्वेदी , ब्रिजेश त्रिपाठी , नीलिमा सिंह बिपिन सिंह , गोपाल राय आदि मुख्या भूमिका में हैं . फिल्म के गीतकार व संगीतकार हैं एस कुमार जबकि लेखक हैं सुरेन्द्र मिश्रा . फिल्म में संगीता तिवारी और सीमा सिंह के साथ साथ शिवानी सामंता का आयटम नंबर भी है . फिल्म जल्द ही दर्शको के सामने होंगी .

[slideshow_deploy id=’6122′]

प्रगति पर ठोक देब

आपन राय जरूर दीं