ईद पर रिलीज़ होगी दिनेश लाल यादव निरहुआ की भोजपुरी फिल्म जिगर

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ इस साल ईद पर अपने जिगर से दर्शको को ईदी देने वाले हैं। इस साल की ईद जुन के आखिरी सप्ताह में आने की संभावना है और उसी सप्ताह के शुक्रवार 23 जून को पूर्वांचल टाकीज की चर्चित भोजपुरी फिल्म जिगर रिलीज़ की जा रही है।

निर्माता विकास कुमार ने बताया कि जिगर के पोस्ट प्रोडक्शन का काम तीब्र गति से चल रहा है। भोजपुरी फिल्म जिगर पूर्वांचल टाकीज की तीसरी फिल्म है इसके पहले युवा निर्माता विकास कुमार ने साजन चले ससुराल 2 और बेटा जैसी फिल्मो का निर्माण कर चुके हैं। फिल्म का निर्देशन किया है चर्चित निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने।

दिनेश लाल यादव निरहुआ की भोजपुरी फिल्म जिगर के और साथी कलाकार

जिगर में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और हॉट केक अंजना सिंह की रोमांटिक जोड़ी है, जबकि अन्य प्रमुख कलाकारों में गौरव झा, रितु सिंह, मनोज टाईगर, रीना रानी, देव सिंह, गौरी शंकर, वैभव राय, संतोष पहलवान और सुशील सिंह शामिल हैं।

फिल्म के संगीतकार हैं अविनाश झा घुँघरू गीतकार हैं प्यारेलाल यादव, मनोज मतलबी, आज़ाद सिंह और प्रमोद शाकुंतलम। जिगर के सिनेमेटोग्राफर हैं देवेंद्र तिवारी, एक्शन निर्देशक हैं अंदलीब पठान, कार्यकारी निर्माता हैं रवि बल और किरण शाही। जिगर के प्रचारक हैं उदय भगत।

जिगर आम भोजपुरी फिल्मो से काफी अलग होगी क्योंकि इस के हर दृश्य पर काफी मेहनत किया गया है, दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि कुछ फिल्मो की सफलता का आभास उसके निर्माण काल से ही हो जाता है, जिगर उन्ही में से एक है।

निर्देशक प्रेमांशु सिंह और निर्माता विकास कुमार भी पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान फिल्म देखकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि अच्छी कहानी, जबरदस्त लोकेशन व फिल्मांकन, मधुर संगीत और धमाकेदार एक्शन जिगर की यु एस पी होगी। बहरहाल, ईद पर निरहुआ की इस ईदी की घोषणा से भोजपुरी फिल्मो के दीवानो में हर्ष का माहौल है।

आपन राय जरूर दीं