योगी आदित्यनाथ ने मनोज तिवारी और पवन सिंह को किया सम्मानित

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

मुंबई में एक इवेंट के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी लोकगायक व अभिनेता सह सांसद मनोज तिवारी और पवन सिंह को सम्मानित किया।

योगी आदित्यनाथ ने मनोज तिवारी और पवन सिंह को दिया सम्मान
योगी आदित्यनाथ ने मनोज तिवारी और पवन सिंह को दिया सम्मान

इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने यूपी में होने वाले विश्व चर्चित कुम्भ मेले में शामिल होने के लिए मुंबई के लोगों को आमंत्रित भी किया। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला सिर्फ साधुओं के लिए ही नहीं, बल्कि आम जनमानस के लिए भी होता है। उसमें दुनिया भर से लोग आते हैं, इसलिए हम चाहते हैं कि मुंबई और फ़िल्म इंडस्ट्री से भी लोग वहां आएं।

ये भी पढ़ें: भोजपुरी फिल्म राजा हिन्दुस्तानी निर्माण कर रहे हैं खेसारीलाल यादव और राहुल खान

मालूम हो कि सांसद मनोज तिवारी दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी हैं। वहीं पवन सिंह भी भाजपा की सदस्यता ले चुके हैं। दोनों सुपर स्टार को योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित करते हुए कहा कि कला और कलाकारों का सम्मान करना हमारे देश की संस्कृति है।

वहीं, मनोज तिवारी ने योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया और कहा कि योगी जी इन दिनों यूपी में बेहतर मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे हैं और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सबका साथ सबका विकास मुहिम के तहत यूपी में कार्य कर रहे हैं।

इस इवेंट में खुद मनोज तिवारी और पवन सिंह ने अपने सुपर हिट गानों से पूरे ऑडिटोरियम को झूमने पर मजबूर कर दिया।

आपन राय जरूर दीं