भोजपुरी सिने उद्योग का रुख बदल सकती है भोजपुरी फिल्म एक प्रेम कहानी

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

मोनालिसा और अभिनेता मनोज आर पाण्डेय की भोजपुरी फिल्म एक प्रेम कहानी की दूसरे चरण की शूटिंग जल्‍द ही शुरू होने वाली है। इस भोजपुरी फिल्म एक प्रेम कहानी भोजपुरी सिने उद्योग का रुख बदल सकती है। ऐसा दावा फिल्‍म के निर्माता प्रवीन कुमार -कुमार अमरेंद्र और निर्देशक रंजन शर्मा कर रहे हैं। उनका कहना है कि अश्लीलता से परे प्रेम का सही अर्थ देखने को मिलेगा।

उनका मानना है कि भोजपुरी फिल्म के प्रति धारणाओं को खंडित करती इस फिल्म के संगीत और इसके संवाद में दर्शकों को कुछ अलग और नया मिलेगा। पहले के भोजपुरी फिल्म प्रेम, संगीत और पारिवारिक कहानियों पर ही आधारित होती थी, वहीं उन फिल्मों की संगीत रचना में एक खास परंपरा का पालन किया जाता था। बता दें कि फिल्‍म में लीड रोल कर रही मोनालिसा के बिग बॉस सीजन 10 में जाने की वजह से शूटिंग रोकनी पड़ी थी, जिसे अब दूसरे चरण में पूरा किया जा रहा है।

भोजपुरी फिल्म एक प्रेम कहानी के मुख्य कलाकार

ADRS एंटरटेनमेंट और यूनिक मूवीज एन्ड म्यूजिक वर्ल्ड द्वारा निर्मित “एक प्रेम कहानी” के मुख्य भूमिका मनोज आर पाण्डेय व मोनालिसा के अलावा जीत पाण्डेय, ज्योति कलश, नेहा श्री, अमर ज्योति, नरेद्र सिंह, स्वेता आजाद, उमेश कुशवाहा, दीपक, आशीष झा, प्रज्ञा तिवारी निभा रही हैं। फिल्‍म के गीत जाहिद अख्तर, मनोज मतलबी और संतोष पूरी ने लिखे हैं। संगीतकार राजेश गुप्ता,पठकथा व संवाद विश्व प्रकाश के हैं।

आपन राय जरूर दीं