भोजपुरी फिल्म तबादला 14 जुलाई को भोपाल के अल्पना सिनेमा में रिलीज होगी

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

पावर स्टार पवन सिंह अक्षरा सिंह और मोहन जोशी (गंगाजल फेम) अभिनीत भोजपुरी फिल्म तबादला 14 जुलाई को भोपाल के अल्पना सिनेमा में रिलीज होगी। पहली बार भोपाल के मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जा रही इस फ़िल्म की एडवांस बुकिंग शुरु है। मल्टीप्लेक्स अल्पना मल्टीपल्स सिनेमाहाल में 1500 टिकट की एडवांस बुकिंग हुई है।

उल्लेखनीय है कि फ़िल्म तबादला ने 2 जून को बिहार झारखंड में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया है। फ़िल्म भोपाल शहर के प्रमुख लोकेशन पर फिल्माया गया है। जिसमे भोपाल के 40 से ज्यादा थिएटर के कलाकारों ने अभिनय किया है। और आपको जानकर खुशी होगी कि एंटर टेन म्यूजिक कंपनी इस फिल्म का ऑडियो और वीडियो सेटलाइट ख़रीदा है जो आज से पहले किसी भी फ़िल्म को इतना प्राइस नही मिला है।

फिल्म एक्शन और रोमांस से भरपूर है फिल्म के गाने एक से बढ़ कर एक है। इस फिल्म में सुपर स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी फिर से एक साथ नजर आई है और दर्शक इस जीडी को अपना प्यार भी भरपूर दे रहे हैं ! फिल्म के निर्माता – निर्देशक विनोद तिवारी,सह निर्माता भोजराज नवानी, हरीश नोर, सीमा, नीकीता, लेखक राकेश त्रिपाठी, गीत मनोज मतलबी, संगीत छोटे बाबा, डांस पप्पू खन्ना, राम देवन, संजय कोर्वे, छायांकन नीतू इक़बाल सिंह, फाइट के.गणेश कुमार, बजी राव, एडिटर दीपक ज़ाल और प्रचारक रामचन्द्र – संजय हैं।

भोजपुरी फिल्म तबादला के मुख्य कलाकार

फिल्म के मुख्य कलाकार है पवन सिंह, अक्षरा सिंह, मोहन जोशी, सुशिल सिंह , मनोज टाइगर ,बृजेश त्रिपाठी, ललन सिंह, जय प्रकाश सिंह, गोपाल राय, बैभव नायक, ग्लोरी मोहन्ता, अपूर्व शुक्ला संजीव मिश्रा, सोनी पटेल आदि है।

आपन राय जरूर दीं