भोजपुरी अभिनेता का किरदार निभायेंगे फरहान अख्तर

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

मुंबई 13 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता और फिल्मकार फरहान अख्तर अपनी आने वाली फिल्म लखनऊ सेंट्रल में भोजपुरी अभिनेता का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। निखिल आडवाणी हिन्दी फिल्म लखनऊ सेंट्रल बना रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन रंजीत तिवारी कर रहे हैं। रंजीत, निखिल के सहायक रह चुके हैं।

फिल्म में फरहान अख्तर के साथ डायना पेंटी हैं। ‘लखनऊ सेंट्रल’ में फरहान के किरदार का खुलासा हो गया है। बताया जाता है कि फरहान इस फिल्म में एक संघर्षरत भोजपुरी अभिनेता का किरदार निभाने वाले हैं।

फरहान कुछ अलग और हटकर रोल करना चाहते थे इसी वजह से उन्होंने इस किरदार को चुना। फिल्म में वह भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी के फैन के रूप में दिखेंगे। फिल्म में जेल के अंदर की कहानी भी है।

फरहान का मानना है कि यह फिल्म उत्तर प्रदेश और बिहार के हिंदी पट्टी दर्शकों के साथ ही भोजपुरी के चहेतों को भी यह काफी पसंद आएगी।
उन्होंने ट्वीट कर बताया कि ‘लखनऊ सेंट्रल’ 15 सितंबर को रिलीज होगी।

आपन राय जरूर दीं