मोहिनी घोष सुदीप पाण्डेय के प्यार में

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

अभिनेत्री मोहिनी घोष सुदीप पाण्डेय के प्यार में पड़ने वाली है, चौकिये नहीं यह बात पूरी तरह फ़िल्मी है, जी हाँ हम बात कर रहे है कृष्णा आनंद फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही फ़िल्म ‘प्यार में’जिसकी शूटिंग २९ जनवरी से सीतामढ़ी, बिहार के विभिन्न लोकशनो पर शुरू हो रही है। मोहिनी घोष इस फ़िल्म में एक अलग अंदाज में सुदीप पाण्डेय के साथ प्यार करते हुए नजर आने वाली है जो दर्शको को काफी पसंद आएगा।

फ़िल्म “प्यार में” के निर्देशक संजीव मंडल ने बातचीत के दौरान बताया कि यह फ़िल्म आज के युवा वर्ग कि कहानी है,जिसमे मुख्य कलाकार सुदीप पाण्डेय, मोहिनी घोष, ऋतू पाण्डेय प्रिया शर्मा, विद्या गांधी, राकेश पटेल, सोनिया मिश्रा, मिराज खान, देवव्रत सिंह, भाई ठाकुर, समीर शेख, विपिन सिंह एवं अन्य है। फ़िल्म के कैमरा मैंन डीके शर्मा, नृत्य निर्देशक अशोक -मयंक, संगीतकार इक़बाल सरगम, गीतकार विद्या गांधी एवं हरेराम हंसमुखी है इस फ़िल्म के लेखक एवं निर्माता विद्या गांधी है। जिन्होंने इस फ़िल्म से पहले “चरवाहा बाबू” के नाम से एक भोजपुरी फ़िल्म का निर्माण भी कर चुके है। इस फ़िल्म के सह -निर्माता है मंजू गांधी एवं कृष्णा केसरी है। इस फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता मेराज खान एवं रवि प्रभाकर “कन्हैया” है,निर्देशक संजीव मंडल अपनी फ़िल्म को लेकर काफी उत्त्साहित है।

मोहिनी घोष सुदीप पाण्डेय के प्यार में

आपन राय जरूर दीं