अभिनेता प्रिन्स सिंह राजपूत कि फिल्‍म इंडियन 21 सितंबर को प्रदर्शित की जाएगी

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
अभिनेता प्रिन्स सिंह राजपूत कि फिल्‍म इंडियन
अभिनेता प्रिन्स सिंह राजपूत कि फिल्‍म इंडियन

भोजपुरिया बाहुबली के नाम से चर्चित वर्सेटाइल अभिनेता प्रिन्स सिंह राजपूत फिल्‍म इंडियन का हिस्सा बनकर अपने आपको गर्वान्वित महसूस कर रहे हैं। हों भी क्यूं ना, आखिर उनमें देशभक्ति की भावना कूट कूट कर भरी हुई है। एक कलाकार होने के नाते प्रिन्स की हमेशा कोशिश रहती है, वे अच्छी और समाज में संन्देश देने वाली फिल्में करें। अभी हाल ही में प्रिन्स की केंद्रीय भूमिका वाली देशभक्ति से परिपूर्ण भोजपुरी फ़िल्म इंडियन का फ़र्स्ट लुक एवं ट्रेलर रिलीज़ किया गया है।

ये भी पढ़ें: बुरे फंसे खेसारीलाल यादव

डीजे मूवीज के तले निर्मित की गई यह फिल्म इंडियन आगामी 21 सितम्बर को प्रदर्शित की जाएगी।

फिल्म के निर्माता दीपक जैन और निर्देशक रामाकान्त प्रसाद हैं।

फ़िल्म के लेखक सुरेंद्र मिश्रा हैं। कार्यकारी निर्माता रमजान शाह एवं सहनिर्देशक धनंजय तिवारी हैं।

छायांकन इमरान अंसारी, संकलन धरम सोनी, मारधाड़ प्रदीप खड़का का है।

फिल्‍म इंडियन के मुख्य कलाकार

मुख्य कलाकार प्रिन्स सिंह राजपूत, रितिका शर्मा, जमाल खान, छाया सिंह, प्रेम दूबे एवं बिपिन सिंह के साथ आलम राज, मुस्कान आदि हैं। यही नही जानी मानी अदाकारा रूपा सिंह, माही खान, रमजान शाह, मास्टर विराट, प्रतिभा मिश्रा अतिथि भूमिका में हैं।

ये भी पढ़ें: 7 सितंबर को बिहार में रिलीज होगी प्रमोद प्रेमी की भोजपुरी फिल्‍म मुन्‍ना मवाली

निर्माता दीपक जैन ने बताया कि इंडियन देशभक्ति की भावना जगाने वाली फिल्म है, जो काफी संदेशप्रद है। इंडियन की टीम फ़िल्म के बारे में आम लोगों को बताने के लिए जल्द ही बिहार जाएगी। उन्होंने कहा कि डीजे मूवीज ने हमेशा से ही मनोरंजन और संस्कृति का मिश्रण दर्शको के समक्ष प्रस्तुत किया है।

इंडियन भी उसी की अगली कड़ी है। एक्शन फिल्मों के दीवानों को फ़िल्म का धमाकेदार एक्शन काफी रोमांचित करेगा। अभिनेता प्रिन्स सिंह राजपूत और रितिका शर्मा की केमेस्ट्री काफी अच्छी है जो हिन्दू मुस्लिम भाईचारे को बढ़ाएगी।

फिल्म के नायक प्रिन्स सिंह राजपूत कहते हैं कि बात जब बात देश की हो तो मैं हमेशा देश के साथ अडिग खड़ा हूँ। मैं कलाकार होने के नाते अपनी कला, अभिनय व फिल्म के माध्यम से समाज और देश की सेवा में अटल समर्पित हूँ। मैं इस फिल्म में देश सेवा में अपने प्राण न्योछावर कर देने वाले देशभक्त सिपाही की भूमिका में हूँ। उम्मीद करता हूँ कि मेरी यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों बहुत पसंद आएगी। हमारे प्रयास को दर्शक सार्थक बनाएंगे।

आपन राय जरूर दीं