भोजपुरी फिल्म बहूरानी मुंबई और गुजरात में प्रदर्शित

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

महिला प्रधान यू/ए सर्टिफिकेट प्राप्त महान पारिवारिक भोजपुरी फिल्म बहूरानी बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में सफल प्रदर्शित होने के बाद अब मुंबई और गुजरात में शुक्रवार 19 मई से भव्य प्रदर्शित की जा रही है। महिलाओं सहित पूरे परिवार देखने लायक यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। केन्द्रीय भूमिका में भोजपुरी सिनेस्टार शुभम तिवारी और भोजपुरी सिनेमा की हॉट केक अंजना सिंह की रोमांटिक जोड़ी है। लोकगायक रवि राज दीपू और सिनेतारिका पूनम दूबे देवर रोमांटिक प्रेमी-प्रेमिका के किरदार में हैं। खलनायक बालेश्वर सिंह खूंखार लुक में दर्शकों के बीच अलग अन्दाज़ में नज़र आने वाले हैं।

उल्लेखनीय है कि आमतौर पर भोजपुरी फिल्म देखने के लिए महिलाएं तभी सिनेमाघरों तक आती है जब उन्हें यह भरोसा हो जाता है कि वाकई में फ़िल्म महिलाओं को ध्यान में रखकर बनायी गयी है। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में सफल प्रदर्शित बहुरानी फिल्म ने यह साबित कर दिया था कि अब भोजपुरी में भी महिलाओं सहित पूरे परिवार को फिल्म देखने को मिल रही है।

दिव्या इंटरप्राइजेज प्रस्तुत इस फिल्म के निर्माता बालेश्वर सिंह व शिव प्रकाश सरोज हैं। सह निर्माता कुंवर आदित्य सिंह इन्टरटेनमेंट है। पटकथा व निर्देशक पराग पाटिल हैं। लेखक शिव प्रकाश सरोज, संगीतकार राम परवेश व दामोदर राव, गीतकार राजेश मिश्रा, एस. के. चैहान, शिव प्रकाश सरोज हैं। छायांकन जगमिंदर सिंह, नृत्य अशोक-मयंक, मारधाड़ बाजी राव, संकलन अजय चौ हान का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं।

भोजपुरी फिल्म बहूरानी के मुख्य कलाकार

मुख्य कलाकार शुभम तिवारी, अंजना सिंह, रविराज दीपू, पूनम दूबे, बालेश्वर सिंह, राम मिश्रा, मनोज टाईगर, सी पी भट्ट, बबलू यादव, जय प्रकाश सिंह, सुनीता सिंह, संजना सिंह, अमरेश त्रिपाठी, सीमा सिंह, दिव्या द्विवेदी, परी पाण्डेय, रोहित राज हैं।

भोजपुरी फिल्म बहुरानी का पोस्टर

भोजपुरी फिल्म बहुरानी का पोस्टर
भोजपुरी फिल्म बहुरानी का पोस्टर

आपन राय जरूर दीं