भोजपुरी फिल्म पटना वाले दुल्हनिया ले जायेंगे का पोस्ट प्रोडक्शन जोरों पर

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

श्री कमला फिल्म्स के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म पटना वाले दुल्हनिया ले जायेंगे का पोस्ट प्रोडक्शन कार्य इन दिनों आई फोकस स्टूडियो, अंधेरी
पश्चिम, मुंबई में जारी है। इस फिल्म के निर्माता केशरीनाथ व निर्देशक संजय कुमार सिन्हा हैं। लेखक जीतेन्द्र सुमन, संगीतकार अमन श्लोक व गीतकार संतोषपुरी तथा एडीटर गोविन्द दुबे हैं।

भोजपुरी फिल्म पटना वाले दुल्हनिया ले जायेंगे के मुख्य कलाकार

गुंजन पंत, कल्पना शाह, किशोर सिंह ‘मुन्ना’, कृतन अजितेश, जयंत कुमार, रूपा सिंह, सुबोध सेठ, संतोष सिन्हा, अशोक गुप्ता, बृज ेश कुमार, छाया, अमर सिंह। आईटम डांसर हैं एकता वर्मा और सीमा सिंह।

उल्लेखनीय है कि यह एक प्रेम त्रिकोण वाली फिल्म है, जिसमें एक नायक व दो नायिकायें हैं। अब कौन किसके लिए जीता-मरता है, कौन डूब जाता है मझधार में और किसकी नैया पार लगती है, ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चल पायेगा यही इस फिल्म की खासियत है।

आपन राय जरूर दीं