कनक यादव ने जीता सिनेप्रेमियों का दिल

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

चंचल, चुलबुली अदाकारा कनक यादव ने छोटे परदे पर अपनी विशेष छवि बनाने के साथ ही साथ अब बड़े परदे पर भी धमाकेदार एंट्री कर दी हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्म रब्बा इश्क़ ना होवे से भोजपुरी सिने जगत में पदार्पण की हैं।

इस फिल्म में युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू और कनक यादव की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। बीते शुक्रवार को जब फिल्म रब्बा इश्क़ ना होवे देखने दर्शकों से मिलने के लिए मुंबई के नवरंग सिनेमा हॉल में वे पहुंची तो उन्हें अपने बीच पाकर दर्शकों में गजब का उत्साह देखने को मिला।

बेबाक अंदाज़ में बात कर कनक ने सिनेप्रेमियों का दिल जीत लिया और दर्शकों ने भी उनके फोटो खिचाने व सेल्फी लेने की होड़ मच गई। दर्शकों का अनमोल प्यार पाकर वे बहुत ही खुश हुईं तथा सभी दर्शकों को धनयवाद दिया। मौके पर पहुंची मीडिया के सवालों का बिंदास जवाब देकर कनक ने सभी का मन मोह लिया।

फिल्म रब्बा इश्क़ ना होवे को बिहार, झारखण्ड में दर्शकों का बहुत प्यार मिला और अब मुंबई, गुजरात में भी बहुत अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। लेखक निर्देशक प्रमोद शास्त्री निर्देशित व गौतम सिंह प्रस्तुत फ़िल्म रब्बा इश्क़ ना होवे में युवा सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू इस फ़िल्म में पहली बार एक पुजारी की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं जबकि उनके अपोजिट भोजपुरी की दो दो हॉट गर्ल ऋतु सिंह और कनक यादव हैं।

रियल एंटरटेनमेंट व शगुन एसोसिएट के बैनर तले निर्मित इस फ़िल्म की निर्मात्री हैं कनक यादव और सह निर्माता आनंद श्रीवास्तव हैं।फिल्म के लेखक प्रमोद शास्त्री व एस के चौहान हैं जबकि गीतकार है मनोज मतलबी, एस के चौहान, श्याम देहाती, सुमित चंद्रवंशी तथा संगीतकार अविनाश झा घुंघरू हैं । फ़िल्म के सिनेमेटोग्राफर हैं नीटू इकबाल, एक्शन निर्देशक हैं हीरा यादव, नृत्य निर्देशक हैं संजय कोरबे, कला निर्देशक हैं अशोक विश्वकर्मा हैं।

फ़िल्म में कनक यादव के साथ अरविंद अकेला कल्लू, ऋतू सिंह, मिठ्ठू मार्शल, मनोज टाईगर, हर्ष ठाकुर, देव सिंह, दीपक सिन्हा, सोनिया मिश्रा, कमलाकांत मिश्रा, अजय मिश्रा, रमेश दवेदी, मुन्ना सिंह और अवधेश मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं।

आपन राय जरूर दीं