ऋतु सिंह को मिला भोजपुरी फिल्म रेम्बो राजा

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

चंचल चुलबुली अदाकारा ऋतु सिंह दिन ब दिन उम्दा फिल्मों में अपनी अदा का जलवा बिखेर कर एक अलग मुकाकायम कर रही हैं। अब एक और अच्छी भोजपुरी फिल्म के जरिये नया कीर्तिमान स्थापित करने वाली हैं। जी हां, बीसीओएफ के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म ‘रेम्बो राजा’ में ये एक सीधी साधी ग्रामीण बाला के किरदार में नजर आने वाली हैं। इनका यह किरदार बेहद ही मनभावन होगा। जिससे सिनेप्रेमियों के दिल में ये एक अलग छाप छोड़ने वाली हैं। भोजपुरी फिल्म ‘रेम्बो राजा’ के निर्माता हैं एडवर्ड विजयराज व नितिन वर्मा। वहीं इस फिल्म के निर्देशन की बागडोर को संभाल रहे हैं धीरू यादव के साथ नितिन वर्मा। फिल्म में ऋतु सिंह के साथ प्रियंका पंडित, संजीव मिश्रा, संजय पाण्डेय सहित कई दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी है। गीतकार प्यारेलाल यादव ‘कवि’ जी के लिखे गीतों को मधुर संगीत से संवारा संगीतकार अविनाश झा ‘घूंघरू’ ने। इस फिल्म की शूटिंग शीघ्र ही गुजरात के सिलवासा में की जायेगी।

विदित हो कि अभी हाल ही ऋतु सिंह ने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी फ़िल्म मेहँदी लगा के रखना की शूटिंग पूरी की हैं। फ़िल्म निर्देशक रजनीश मिश्रा के निर्देशन में बन रही इस फ़िल्म के निर्माता अनंजय रघुराज और धीरज सिंह हैं।

आपन राय जरूर दीं