सीमा सिंह ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

मानव विकास संस्था द्वारा दीपावली मिलन समारोह के उपलक्ष में देश की रक्षा में शहीद हुए भारत देश के सच्चे सपूत अमर जवानों को मुंबई उपनगर कांदिवली पूर्व, म्हाडा रोड पर स्थित सेंट ला कंप्यूटर इंस्टिट्यूट के मुख्य कार्यालय पर दीपावली के अवसर पर भोजपुरी सिनेमा की डांसिंग स्टार अदाकारा सीमा सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि युवा समाज सेवक व मुम्बई कांग्रेस सचिव संदीप सिंह तथा अतिथि के तौर पर नवभारत के वरिष्ठ पत्रकार भानु मिश्रा, भोजपुरी अभिनेता लकी विश्वकर्मा, यासमिन शेख, सुमन इंद्रजीत सिंह, गीता जयसवाल,पत्रकार सत्यप्रकाश सोनी, पत्रकार शैलेश जयवाल, हमारा मेट्रो के पत्रकार रामचन्द्र यादव, अंजलि राजपूत आदि तमाम गणमान्य उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संयोजन मानव विकास संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, प्रबंधन संस्थाध्यक्ष रविन्द्र दूबे, उपाध्यक्ष बृजेश सिंह व संचालन कवि अनिल त्रिपाठी कड़क ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवीण सिंह, रवि शर्मा विक्रांत सिंह, सूरज, शिवम् झा, पहलवान हरिओम मिश्रा, राजू यादव, अनिल यादव, संतोष यादव,गायक असलम मासूम, श्रीमती संगीत पाल, निशा मौर्या, ज्योति तिवारी, पिंकी विश्वकर्मा, ज्योति शाह आदि तमाम कार्यकर्ता ने भरपूर सहयोग दिया।

आपन राय जरूर दीं